खगडि़या, जनवरी 3 -- बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी राकेश रोशन उर्फ अशोक कुमार ने शुक्रवार को अंचलाधिकारी को आवेदन देकर अपने पुश्तैनी जमीन में जमीन की पैमाईश करवाए बगैर जबरन रात के अंधेरे में मकान निर्माण कार्य करने की शिकायत की है। आवेदक ने उक्त शिकायत पुलिस के 112 की टीम को भी कॉल कर दी थी, जिसके आलोक में शुक्रवार को पुलिस टीम निर्माण स्थल पर पहुंचकर तत्काल प्रभाव से कार्य पर रोक लगा दिया। आवेदन की एक-एक प्रति डीएम, एडीएम एवं पुलिस कप्तान खगड़िया एवं थानाध्यक्ष बेलदौर को भी देकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है। आवेदन में आवेदक ने पंचरासी मौजे में स्थित अपने दादी स्वर्गीय गेना देवी के नाम से चल रहे जमाबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 1966 में उक्त भू-खंड की खरीदारी की गई थी, जिसका 2021-22 तक लगान अद्यतन है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.