संतकबीरनगर, मार्च 29 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। नवसंवत्सर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर रविवार से शुरू होने वाले वासंतिक नवरात्र पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। घरों से लेकर मंदिरों तक साफ -सफाई होती रही। वहीं पूजा के लिए दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। लोग देर शाम तक पूजन सामग्री की खरीदारी करते रहे। दुकानों पर भीड़ लगी रही। रविवार को सुबह कलश स्थापना के साथ नवरात्र का अनुष्ठान शुरू होगा। पहले दिन मां शैल पुत्री की पूजा होगी। वासंतिक नवरात्र की पूजा के लिए रविवार को कलश स्थापना के साथ मां का आवाहन किया जाएगा। इसके लिए अनुष्ठान करने वाले साधक घरों की साफ -सफाई में लगे रहे। वहीं जिले के सभी देवी मंदिरों में साफ सफाई व सज्जा का कार्य चलता रहा। शहर के समय माता मंदिर में मां के दरबार की सज्जा की जा रही है। घरों की सफाई करने के बाद लोग पूजन सामग्री ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.