जमशेदपुर, जनवरी 8 -- एर्नाकुलम एक्सप्रेस हादसे के बाद डीआरएम तरुण हुरिया ने टाटानगर पहुंचकर वाशिंग लाइन में जांच अभियान चलाया। डीआरएम ने एर्नाकुलम से लौटी ट्रेन की एसी कोच का निरीक्षण किया। इस दौरान टाटानगर के स्टेशन निदेशक समेत कई रेल अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। डीआरएम ने वाशिंग लाइन में पेंट्रीकार की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की और मिनी पेंट्रीकार का कनेक्शन काटे जाने की जानकारी ली। वाशिंग लाइन में गंदगी पाए जाने पर डीआरएम ने कर्मचारियों को फटकार लगाई और फोटोग्राफी भी कराई। साथ ही एयर प्रेशर की स्थिति की जांच कर सफाई पर विशेष ध्यान देने और सिस्टम को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। इसके बाद डीआरएम ने कोचिंग डिपो का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली और स्टेशन विकास सहित विभिन्न निर्माण योजनाओं को लेकर बैठक कर लंबित कार्यों को जल्द पूरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.