धनबाद, मार्च 27 -- कतरास। कतरास के पचगढ़ी बाजार स्थित हनुमान मेंशन के एक दुकान में काम करने वाले देवकी नामक एक व्यक्ति (55) का हाथ कपड़ा धोने वाले वाशिंग मशीन से बुधवार को कट गया। घायल को आनन फानन में कतरास के निचितपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। कतरास निवासी घायल व्यक्ति अविवाहित है। वह हनुमान मेंशन में एक दुकान में काफी लंबे समय से काम कर रहा है। घायल व्यक्ति का सारा खर्च दुकान मालिक के द्वारा उठाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.