बिजनौर, फरवरी 10 -- बिजनौर। नींदडू के मोहल्ला नाजिर नगर के छह साल के बालक ने प्यास लगने पर गलती से वाशिंग क्लीनर पी लिया। इससे बच्चे की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। नींदडू के मोहल्ला नाजिर नगर निवासी गुलशेर की चंडीगढ़ में नगमा से शादी हुई थी। नगमा बच्चों के साथ चंडीगढ़ गई हुई थी। नगमा के मायके में लॉउंड्री का काम होता है। परिजनों ने बताया कि सोमवार को नगमा के छह वर्षीय बेटे रूहान को प्यास लगी तो उसने गलती से पास में रखा वाशिंग क्लीनर पी लिया। इससे कुछ ही देर में वह तड़पने लगा। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। कुछ देर बाद ही रूहान की मौत हो गई। नगमा परिजनों के साथ बच्चे का शव लेकर नींदडू आ गई। मंगलवार सुबह बच्चे के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर...