हल्द्वानी, अक्टूबर 8 -- कालाढूंगी। वाल्मीकि जयंती के दूसरे दिन बुधवार को वाल्मीकि समाज ने बैंड बाजे व ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली। झांकियां व कलाकरों के करतब आकर्षण का केन्द्र रहे। महर्षि वाल्मीकि मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान, हवन यज्ञ के बाद रामलीला मैदान से शुरू हुई शोभा यात्रा मुख्य बाजार होते हुए वार्ड नंबर एक पहुंची। जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान आदर्श नवयुवक श्री वाल्मीकि कमेटी के अध्यक्ष सचिन वाल्मीकि, उपाध्यक्ष जीवन वाल्मीकि, सनी वाल्मीकि, राज वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि,ओम प्रकाश वाल्मीकि, राजू वाल्मीकि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.