रुडकी, फरवरी 17 -- पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनकी पत्नी रानी देवयानी सिंह का मंगलवार को वाल्मीकि बस्ती के मंदिर में वाल्मीकि समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान समाज के लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर उनके समक्ष प्रस्ताव रखे। इस दौरान चैंपियन ने कहा कि वह किसी राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं, बल्कि अपने परिवार के बीच आए हैं। कह कि लंढौरा के वाल्मीकि समाज से उनके पिता नरेंद्र सिंह के समय से गहरे पारिवारिक संबंध रहे हैं। उन्होंने बताया कि वाल्मीकि मंदिर और धर्मशाला का निर्माण भी उनके पिता के प्रयास से ही संभव हुआ था। समाज के लोगों ने चैंपियन के समक्ष भगवान वाल्मीकि की नई मूर्ति स्थापना और मंदिर के उच्चीकरण का प्रस्ताव रखा। चैंपियन ने 11 हजार रुपये प्रदान कर आश्वासन दिया कि जल्द ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.