शामली, नवम्बर 6 -- राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के अध्यक्ष अरविंद झंझोट के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने गुरूवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी शामली को सौंपा। ज्ञापन में स्थानीय निकायों के संविदा व आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और वाल्मीकि बारात घर को कब्जा मुक्त कराने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश सरकार द्वारा आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को 20 हजार मासिक वेतन एवं दीपावली बोनस 5 हजार देने की घोषणा के बावजूद भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही संविदा सफाई कर्मचारियों का नियमितीकरण, छठे व सातवें वेतनमान का लाभ, 5 लाख जीवन बीमा व 20 लाख रूपये दुर्घटना बीमा कराए जाने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त मोहल्ला पंसारियान स्थित वाल्मीकि बारात घर को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने की भी मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.