रामपुर, अक्टूबर 8 -- वाल्मीकि प्रकटोत्सव दिवस के अवसर पर आदि धर्म समाज आधस की ओर से मंगलवार को मोहल्ला तोपखाना वाल्मीकि बस्ती से वाल्मीकि संदेश यात्रा निकाली गई। संदेश यात्रा तोपखाना गेट से शुरु होकर बापूमॉल ,नोदरा चोकी ,किला गेट ,सर्राफा बाजार ,शादाब मार्केट ,मिस्टन गंज ,चौकी हजयानी ,सराय गेट,घोसियान से होकर तोपखाना गेट पर संपन्न हुई। वाल्मीकि संदेश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर वीरश्रेष्ठ अमर आदिवासी ने कहा की वाल्मीकि दयावान ने दुनिया को ज्ञान प्राप्त करने का संदेश दिया। संदेश यात्रा में अमर नाथ वाल्मीकि, राम रतन लाल, नवीन राही राजेश रत्न, आनंद प्रकाश वाल्मीकि,बाबूलाल कोशल, मुकेश, सुधीश, नीरज चौहान, विनोद कुमार, विनोद एकलव्य, सचिन, विजेन्द्र, आदि लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.