लखनऊ, अक्टूबर 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद वाल्मीकि जयंती पर 7 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। पहले इसे निर्बंधित अवकाश घोषित किया गया था। प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन आलोक कुमार ने शनिवार को इस संबंध में शासनादेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि यह अवकाश निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अधीन नहीं होगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 17 दिसंबर 2024 को वर्ष 2025 के लिए घोषित अवकाशों की सूची में इसे निर्बंधित अवकाश में रखा था। मुख्यमंत्री ने हाल ही में वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.