बस्ती, अक्टूबर 8 -- बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए 'मिशन शक्ति का विशेष अभियान चलाया गया। शासन स्तर से इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा के निर्देशन में अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता की देखरेख में मिशन शक्ति 5.0-जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत अमहट घाट स्थित शिवमंदिर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। महर्षि वाल्मीकि के रामायण के पाठ के साथ अन्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर सहभागिता दर्ज कराया। डीएम रवीश कुमार गुप्ता, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने नगर पालिका परिषद बस्ती में कार्यरत महिला सफाई मित्रों को पुष्प गुच्छ व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। सीआरओ, एडीशन एसपी, पीडी डीआरडीओ, एसडीएम सदर न्यायिक, भाजपा नेता अंकुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.