बागपत, अक्टूबर 9 -- रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर बुधवार को बागपत में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक झांकियों ने भक्तिमय वातावरण बना दिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। एडवोकेट आशीष ने बताया कि समाजसेवी युद्धवीर चौहान ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा राष्ट्र वंदना चौक से प्रारंभ होकर शौकत मार्केट, होली तिराहा बाजार, मुख्य बाजार से होती हुई पुराने कस्बे स्थित वाल्मीकि मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शिव तांडव, लव-कुश, महर्षि वाल्मीकि, माता सीता, श्रीराम और लक्ष्मणजी की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान कोषाध्यक्ष अरविन्द,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.