देहरादून, फरवरी 18 -- रुड़की। वाल्मीकि घाट पर प्रशासन की ओर से बनाई जा रही सुरक्षा दीवार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वाल्मीकि समाज के लोगों ने दीवार निर्माण का विरोध करते हुए इसे आस्था और पारंपरिक मार्ग में बाधा बताया। उनका कहना है कि बिना सहमति कार्य शुरू किया गया। उल्लेखनीय है कि 11 तारीख को इसी घाट से आईआईटी रुड़की का एक छात्र गंग नहर में डूबकर लापता हो गया था। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए दीवार बनाई जा रही है। वाल्मीकि समाज के लोग बुधवार दोपहर से वाल्मीकि घाट पर विरोध प्रदर्शन भी करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...