बगहा, मार्च 21 -- बगहा/वाल्मिकीनगर। बगहा-वाल्मिकीनगर मुख्य सड़क पर धोबहा पुल के पास एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने बगहा शहर के सीमेंट व्यवसाय के कर्मी से 1.88 लाख रुपए की लूट कर ली। घटना बुधवार की शाम करीब 4.30 बजे की है। सीमेंट व्यवसाई का कर्मी मुकेश कुमार बगहा निवासी है। बुधवार की शाम करीब चार बजे वाल्मीकिनगर के दुकानदारों से बकाया वसूली कर वह अपने घर बगहा लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने धोबहा पुल के पास मुकेश को रोक कर उसे 1.88 लाख रुपए की लूट कर ली। इसके बाद वे वाल्मीकिनगर की ओर भाग गये। अपराधियों ने मुकेश की मोबाइल, बाइक की चाबी एवं उसके बही खाता छीन लिये। मुकेश ने इसकी सूचना सीमेंट व्यवसाई को दी। इधर, घटना की सूचना पर बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। इसको को लेकर पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.