बगहा, मार्च 24 -- वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। आज कल के दौड़ में नए युवा पीढ़ी को न पर्यावरण की चिंता है और ना ही सुरक्षित तरीके से बाइक परिचालन का। इसका नतीजा आज हम ग्लोबल वार्मिंग सहित अन्य तरीके की समस्या से लगातार जूझ रहे हैं। वहीं आये दिन सड़क दुर्घटना में युवा पीढ़ी के बच्चों की कहीं दुर्घटना में मौत या फिर गंभीर रूप से जख्मी होने की खबर देखने या फिर सुनने को मिल रही है। इन्हीं बातों से प्रेरित हो कर पटना से 10 बाइकरों की टीम बिहार दिवस के अवसर पर दो दिवसीय बाइक रैली कर लोगों में पर्यावरण सुरक्षा और सेव ड्राइविंग करने का संदेश देने के लिए शनिवार की देर शाम वाल्मीकिनगर पहुंचे। बाइकरों की टीम का नेतृत्व कर रहे संदीप कुमार ने बताया कि उनकी टीम का उद्देश्य बाइक रैली कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना तथा सेफ ड्राइविंग को प्रमोट करना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.