चित्रकूट, फरवरी 22 -- चित्रकूट। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत बालिकाओं की प्रदेश स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में मानिकपुर और बरगढ़ की छात्राओं ने अपना जलवा दिखाया। मानिकपुर की टीम वालीबॉल और बरगढ़ ने खो-खो में पहला स्थान अर्जित किया है। दोनो टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मानिकपुर की बालिका वर्ग की टीम ने वालीबॉल में जनपद से मंडल व जोनल स्तर पर जीतने के बाद प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अपना जलवा दिखाया। लखनऊ के केडी सिंह स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी तरह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरगढ़ की बालिका टीम ने भी खो-खो में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। मानिकपुर टीम ने लखनऊ और मेरठ जैसे महानगरों की टीमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.