उन्नाव, जनवरी 16 -- बांगरमऊ। क्षेत्र के ग्राम शादीपुर में एक दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में फतेहपुर 84 ने शादीपुर को फाइनल में हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में दस टीमों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ शिव प्रताप सिंह और दिलीप सिंह ने किया। फतेहपुर चौरासी,जमरुद्दीनपुर, शादीपुर और गौरिया की टीम सेमीफाइनल में पहुंची, जिसके बाद फतेहपुर चौरासी ने जमरुद्दीनपुर को हराया और शादीपुर ने गौरिया को हराया। फतेहपुर चौरासी और शादीपुर के बीच में फाइनल हुआ, जिसमें फतेहपुर चौरासी की टीम ने शादीपुर को सीधे सेट में हरा दिया। इस मौके दौरान आयुष मिश्रा, संतकुमार त्रिवेदी, कान्हा, महेश, आकाश, अंश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...