कौशाम्बी, दिसम्बर 31 -- मनौरी, हिन्दुस्तान संवाद। चायल के मोहम्मदपुर में आयोजित दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर पूर्व सांसद नागेन्द्र सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य नेपाल सिंह पटेल, डॉ. अनिरुद्ध सिंह सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने खेल को अनुशासन, एकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का प्रतीक बताते हुए खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। इनमें नौवापुर ए, जानकीपुर, पहाड़पुर सुधवर, बालीपुर टाटा, सैयद सरवा, अयोध्या का पूरा, नौवापुर बी तथा रतगंहा की टीमें शामिल रहीं। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल ...