हमीरपुर, जनवरी 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। क्षेत्र के पौथिया गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.रामलाल वर्मा की 56वीं पुण्य स्मृति में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राज्य स्तरीय वॉलीबाल टूर्नामेटं का शुभारंभ हो गया। उक्त टूर्नामेंट तीन दिन तक चलेगा। पहले दिन सात मैच खेले गए। उद्घाटन मैच पौथिया ने अनुईया को हरा दिया। पौथिया गांव के सब्जी मंडी मैदान में सोमवार को ग्राम प्रधान वंदना सचान, पूर्व प्रधान राजू सचान, बीरेंद्र सचान, रेवतीराम कुशवाहा, बार संघ के महामंत्री अश्वनी प्रजापति ने स्वतंत्रता सेनानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर टूर्नामेंट का शुभारंभ कराया। दूसरा मैच घाटमपुर व गोयरा मुगली के बीच खेला गया, जिसमें गोयरा मुगली विजयी रही। तीसरा मैच में कुसरजापुर ने अनुईया, चौथा मैच में पुखरायां ने जरौली, पांचवें मैच पौथिया ने महमूदपुर, छठवें...