खगडि़या, दिसम्बर 31 -- खगड़िया । निज प्रतिनिधि मानसी प्रखंड अन्तर्गत पूर्वी ठाठा पंचायत मे युवा भारत, खगड़िया के द्वारा समूह प्रखंडस्तरीय खेल प्रतियोगिता के तहत वालीबॉल मैच के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। यह मैच मानसी बनाम ठाठा के बीच खैला गया। जिसमें पूर्वी ठाठा की टीम विजयी रही। मैच का उदघाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी, मानसी एवं माता दुर्गा नव युवा समिति,पूर्वी ठाठा के सचिव ललित कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष मानसी रमेश चन्द्र सूर्या थे। मैच समाप्ति के बाद अतिथिगण के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। पुरस्कार के रूप मे दौड़, कबड्डी ,बैडमिंटन एवं वालीबॉल के खिलाड़ी को मेडल व शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता मे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्र...