मुरादाबाद, दिसम्बर 12 -- मुरादाबाद। एसएस चिल्ड्रन एकेडमी कांठ रोड में छात्रों के सर्वांगीण विकास और खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बालक और बालिका दोनों वर्गों के लिए इंटर-हाउस वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में ऐस स्ट्राइकर्स ने ब्लाक बस्टर्स को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में एटलांटा हाउस प्रथम स्थान पर रहा। यहां शैक्षणिक निदेशक अपूर्व अग्रवाल, उप प्रधानाचार्या सुप्रिया अग्रवाल, प्रशासक डा. अनिल अग्रवाल, प्रधानाचार्या डा. बबीता अग्रवाल, निदेशक सुनील अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...