मऊ, जनवरी 4 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। रतनपुरा स्थित दयानंद इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रहा दो दिवसीय डा.राघवेंद्र बहादुर सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता रविवार की शाम सम्पन्न हो गया। दूसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल का मुकाबला खेला गया। फाइनल में देवारिया हास्टल को हराकर आजमगढ़ की टीम विजयी रही। पहला सेमीफाइनल मैच प्रयागराज और आजमगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें आजमगढ़ की टीम फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच दयानंद इंटर कॉलेज इटैली और देवरिया हॉस्टल के बीच खेला गया। जिसमें देवरिया की टीम फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। फाइनल मुकाबला आजमगढ़ और देवरिया हॉस्टल के बीच खेला गया। जिसमें देवरिया हास्टल को हराकर आजमगढ़ की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव शैलेंद्र कुमार सिंह, अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, माधवेंद्र बहादुर सिंह ने ...