महाराजगंज, नवम्बर 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला वालीबाल प्रतियोगिता को लेकर जनपदीय ट्रायल का आयोजन किया गया। जनपदीय ट्रायल में तमाम महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि जनपदीय ट्रायल में श्वेता विश्वकर्मा, गुड़िया यादव, यासमिन, सरस्वती, गुलतैबा, कनिका खातून का चयन मंडलीय चयन के लिए किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...