उन्नाव, जनवरी 26 -- प्रतियोगिता में जनपद की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें वीरपुर, खटौली, मुजफ्फरपुर, आजाद क्लब, स्टेडियम, एफ 84, खर्सठ, रौतापुर, आशा हॉस्पिटल, आजाद क्लब ए महाराणा प्रताप बहुराज मऊ, बिसरा मऊ, उन्नाव वारियर, पुलिस क्लब, आसीवन आदि टीम शामिल रही। पहला सेमीफाइनल वीरपुर व बिसरा मऊ के बीच खेला गया। वीरपुर विजई रही। दूसरा सेमी फाइनल मैच आशा हॉस्पिटल व आजाद क्लब के बीच खेला गया। आजाद क्लब विजई रही। देर रात खेले गए फाइनल मैच वीरपुर व आजाद क्लब में आजाद क्लब ने 21-18, 21-14 से सीधे सेटों में शानदार जीत दर्ज कर ली। रनर टीम को गगन कुमार शुक्ला सिंचाई विभाग अधिशासी अभियंता के द्वारा 3100 नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी दी गई। विनर टीम को शशांक शेखर सिंह सनी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा 5100 नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। इस दौरा...