मुरादाबाद, फरवरी 12 -- बुद्धिविहार में 35 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वार मेमोरियल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। नगर निगम द्वारा उद्घाटन की भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में उद्घाटन से पूर्व अंतिम तैयारियों को परखने के लिए लेफ्टिनेंट जनरल कमांडिंग इन चीफ सेंट्रल कमांड अनिन्दया सेन गुप्ता 13 फरवरी को महानगर आ रहे हैं। इससे पूर्व गुरुवार को लेफ्टिनेंट जनरल एवीएसएम, जनरल आफिसर कमांडिंग उत्तर भारत, डीजी मिश्रा सैन्य अफसरों के साथ सेना के हेलीकाप्टर से सर्किट हाउस पहुंचे। उनका निगम अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद वह सैन्य अफसरों के साथ वार मेमोरियल पहुंचे। उन्होंने करीब पौन घंटे तक बारीकी से प्रत्येक मॉड्यूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार मेमोरियल की संरचना, प्रस्तुतिकरण एवं उद्देश्य की जमकर सराहना की। कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.