हाथरस, जनवरी 9 -- वार्ष्णेय पेंश हाथरस। शहर के अलीगढ़ रोड स्थित अन्न क्षेत्र गांधी तिराहे पर वार्ष्णेय पेंशनर्स समिति द्वारा गरीब एवं बेसहारा पुरुष एवं महिलाओं को समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा स्वेटर वितरित किये गए। इस दौरान दर्जनों जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े दिये गये। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रमेश मधुर, महामंत्री अशोक कुमार गुप्त, विष्णु कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष ओपी गुप्ता, लक्ष्मी चन्द्र वार्ष्णेय, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार वार्ष्णेय, सतीश चन्द्र गुप्ता, डॉक्टर राधे श्याम, हिमान्शू आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...