शामली, दिसम्बर 18 -- थाना भवन क्षेत्र के गांव सोंता रसूलपुर में स्थित जेए नेशनल एकेडमी में आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का गुरुवार को समापन हुआ। समापन दिवस पर विभिन्न फील्ड इवेंट्स का आयोजन किया गया। विद्यालय में आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स मीट के अंतिम दिन आयोजित प्रतियोगिता में शॉटपुट, जेवलिन थ्रो, टग ऑफ़ वॉर, क्रिकेट, लॉन्ग जंप एवं ब्रॉड जंप प्रमुख रहे। इससे पूर्व स्पोर्ट्स मीट के प्रथम दिवस पर सभी रेस इवेंट्स संपन्न कराए गए थे। समापन दिवस पर आयोजित सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में पैंथर ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टाइगर ग्रुप को 6 विकेट से पराजित किया। वहीं जूनियर क्रिकेट मुकाबले में चैंपियन स्क्वाड ने सुपर किंग्स टीम को 4 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। शॉटपुट प्रतियोगिता में शावेज ने प्रथम, अर्शियन ने द्वितीय तथा दानिश ने तृतीय स्थान प...