गंगापार, फरवरी 2 -- पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मुंगारी में सोमवार को वार्षिक समारोह एवं क्रीड़ाउत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख करछना सरोज कमलेश द्विवेदी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने किया। क्रीड़ाउत्सव में रस्साकशी, खो-खो, शतरंज, छूकर पहचानो, म्यूजिकल चेयर, कबड्डी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, नृत्य, योग मुद्राएं, देशभक्ति व भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। पर्यावरण, वन्यजीव संरक्षण और स्वच्छ स्कूल विषयक निबंध व पोस्टर प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं। प्रधानाचार्या ज्योत्सना सिंह ने विजेताओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किए तथा अतिथियों को स्मृति चिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.