संभल, मार्च 25 -- जीके पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिक समारोह में कक्षा नर्सरी से 2 तक के परिणाम घोषित किए गए। शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. अर्चना सिंह ने किया। वहीं छात्रों के परिणाम को बहुत उत्साह के साथ जारी किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने बच्चों और अभिभावकों को अपने विचारों से जागृत करने का प्रयास किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्कूल के विद्यार्थियों के दादा दादी रहे। स्कूल में अन्य प्रतिभाओं के लिए भी विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.