अमरोहा, फरवरी 9 -- हसनपुर, संवाददाता। नगर के सुनील कुमार इंटरनेशनल एकेडमी में रविवार को वार्षिक शीत-वसंत महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर फ्यूचर टेक मेले तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। हाईस्कूल व इंटर के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों ने नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त अभिभावकों का सम्मान, बच्चों द्वारा आकर्षक रैंप वॉक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे। विद्यालय की छात्रा आकाशी द्वारा प्रेरक भाषण प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित नृत्य, देशभक्ति फ्लैश मॉब एवं वंदे मातरम गीत के गायन ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कर दिया। प्रबंधक गोपाल सक्सेना व प्रधानाचार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.