अल्मोड़ा, जनवरी 31 -- उत्तराखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ब्लाक इकाई ने वार्षिक शिक्षा उन्नयन गोष्ठी की। शुभारंभ नपं अध्यक्ष दीपक बिष्ट ने किया। गोष्ठी में शैक्षिक संवर्धन के लिए वक्ताओं ने विचार साझा किए। अध्यक्ष बिष्ट ने शिक्षक भवन से संबंधित व्यवस्थाओं को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सेवानिवृत्ति हुए शिक्षकों का सम्मान कर भावभीनी विदाई दी। यहां ब्लाक अध्यक्ष भिकियासैंण गौरव रावत, ताड़ीखेत मनोज पाठक, नीरज लोहनी, सत्यपाल रजोरिया, किशोर जोशी, दिनेश भण्डारी, राजेन्द्र घुघत्याल, भावना ठाकुर, भुवनेश कुमार, ज्ञान सिंह, वीरेंद्र रावत आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...