जामताड़ा, फरवरी 9 -- वार्षिक माध्यमिक परीक्षा केंद्रों का एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण जामताड़ा, प्रतिनिधि। एसडीओ अनंत कुमार ने सोमवार को वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिले के मिहिजाम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बेसिक स्कूल, मिहिजाम, प्रोजेक्ट गर्ल्स उच्च विद्यालय, मिहिजाम तथा राजकीय प्लस टू विद्यालय, मिहिजाम स्थित परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों की उपस्थिति तथा परीक्षा संचालन की समग्र स्थिति का जायजा लिया। साथ हीं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक को परीक्षा के कदाचारमुक्त संचालन को लेकर कई जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत...