चतरा, फरवरी 4 -- चतरा, संवाददाता। जिले में संचालित मैट्रिक और इंटर की परीक्षा को सुचारू, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बुधवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल द्वारा परीक्षा केंद्र राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, चतरा का निरीक्षण कर चल रही परीक्षाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं, कदाचार नियंत्रण उपायों, सुरक्षा व्यवस्था तथा परीक्षार्थियों की सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। अधिकारियों ने केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित कर्मियों को राज्य स्तर से जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बताया गया कि जिले में मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.