रांची, मार्च 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। धार्मिक संस्था श्री हनुमान मंडल, रांची ने रविवार को महाराजा अग्रसेन भवन में अपना 47वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया। एक दिवसीय महोत्सव में प्रातः 7 बजे नवल टिबड़ेवाल ने सपत्नी गणेश पूजन कर बालाजी की अखण्ड ज्योत प्रज्जवलित की। 8.30 बजे से दोपहर एक बजे तक सुंदरकांड वाचक सुरेश बजाज के सानिध्य में 500 से अधिक श्रद्धालु महिलाओं सहित पुरुष भक्तों ने किया। प्रातः 9 बजे श्री बालाजी महाराज को भोग लगाया गया। महोत्सव स्थल पर श्रीबालाजी महाराज का दिव्य दरबार सजा था। भगवान की सुंदर झांकी के दर्शन भक्तों ने किया। दोपहर एक बजे से स्थानीय धार्मिक संस्था श्री श्याम मंडल और श्री श्याम परिवार के सदस्यों ने भजनों की गंगा बहायी। सुप्रसिद्ध भजन गायिका राउरकेला की स्वर्णरेखा संग जमशेदपुर की प्रीति शर्मा व पाखी शर्मा औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.