सहरसा, जनवरी 23 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। आगामी मार्च माह में सोनवर्षा नगर क्षेत्र के मनौरी चौक पर प्रस्तावित अखिल राष्ट्रीय संतमत सत्संग के 114वें वार्षिक महाअधिवेशन को लेकर गुरुवार को विधिवत भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई आचार्य महर्षि योगानंद परमहंस जी महाराज ने की। ध्वजारोहण से पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें ढोल - बाजे, रथ, सैकड़ों वाहन एवं भजन - कीर्तन शामिल रहे। रथ यात्रा के दौरान गूंजते भक्ति गीतों से पूरा नगर क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। शोभायात्रा के उपरांत मनौरी चौक के समीप पूरे विधि - विधान से महर्षि योगानंद परमहंस जी महाराज द्वारा भूमि पूजन किया गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में उपस्थित धर्मप्रेमियों की सहभागिता से ध्वजारोहण संपन्न हुआ। इस संबंध में महाअधिवेशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.