समस्तीपुर, फरवरी 21 -- शिवाजीनगर। प्रखंड क्षेत्र में वार्षिक बाल मेला व स्पोर्ट्स मीट्स की तैयारी शुरू हो गयी है। इसको लेकर प्रखंड के मध्य स्कूल शिवाजीनगर के सभागार में 28 स्कूल के एचएम की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता बीईओ राम जन्म सिंह और संचालन पूर्व बीआरपी सह एचएम बालमुकुंद सिंह ने किया। बैठक में बालमुकुंद सिंह ने बाल मेला के उद्देश्य और रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह एक दिवसीय बाल मेला विशेष रूप से आंगनबाड़ी में नामांकित बच्चों और उनके अभिभावकों को स्कूल से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्कूल में समावेशी वातावरण तैयार कर शिक्षण को और प्रभावी और आकर्षक बनाया जायेगा। अभिभावकों को शिक्षकों के साथ संवाद का अवसर मिलेगा। इसमें वर्ग 1 से 3 तक के बच्चे के लिए रीडिंग कॉर्नर, छोटी कहानिय...