दुमका, दिसम्बर 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। रसिकपुर स्थित संत मार्गरेट्स विद्यालय में वार्षिक बाल उत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के प्रथम दिन स्पून मार्बल, थ्रेड नीडल, हिन्दी सुलेख व डार्ट गेम प्रतियोगिता आयोजित की गई जबकि दूसरे दिन इंग्लिश स्पेल ऑलिम्पियाड, कलरिंग, म्यूजिकल चेयर रेस, राइम्स व कप रेस का आयोजन किया गया। बाल उत्सव के अंतिम दिन सभी वितयी प्रतिभागियों को विद्यालय की प्राचार्या पायल नंदी राहा ने पुरस्कार व मेडिल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका रीना कुमारी, रेणुका हांसदा, जूली कुमारी, शेखा कुमारी, पूनम मुर्मू, चंदा कुमारी, पुष्पा सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...