अल्मोड़ा, फरवरी 17 -- एसएसजे विवि में साल 2020 व 2021 में प्रवेशित वार्षिक प्रणाली के जिन छात्रों का रिजल्ट अब भी अपूर्ण है। ऐसे छात्रों को विश्वविद्यालय की ओर से अंतिम मौका दिया गया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने बताया कि ऐसे छात्र 25 फरवरी तक संबंधित कॉलेज व परिसर के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन कर लें। इसके बाद परीक्षा की तिथि जारी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...