अंबेडकर नगर, मार्च 25 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की वार्षिक परीक्षा सोमवार को शुरू हुई। परीक्षा जिले के 1591 परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत एक लाख 49 हजार बच्चों की हो रही है। परीक्षा 28 मार्च तक होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेन्द्र प्रताप सिंह की ओर से जारी समय सारणी और डायट के मॉडल के आधार पर तैयार प्रश्न पत्र से वार्षिक परीक्षा हो रही है। सभी विषयों के प्रश्न पत्र खण्ड शिक्षा अधिकारियों के जरिए विद्यालयों में भेजे गए हैं। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से सचल दस्ते का गठन किया गया है। सोमवार को प्रथम पाली में कक्षा दो और तीन के गणित की, कक्षा चार, पांच और छह के हिन्दी तथा कक्षा सात एवं आठ की विज्ञान विषय की हुई। वहीं द्वितीय पाली में कक्षा तीन से आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.