मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिस वार्षिक परीक्षा की गोपनीयता और प्रश्नपत्र की छपाई पर लाखों खर्च हुए, वह सोशल मीडिया पर जवाब के साथ उपलब्ध है। गुरुवार को स्कूलों में जब बच्चे सही जवाब के चिट पुर्जे के साथ धरे गए तो यह खुलासा हुआ। सरकारी स्कूलों में चल रही वार्षिक परीक्षा का यह मामला है। बच्चों से जब पूछा गया तो बताया गया कि यू ट्यूब समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर पहले से प्रश्नपत्र है और इसका जवाब भी है। गुरुवार को पहली पाली में कक्षा तीन से पांच के बच्चों की अंग्रेजी और दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ के बच्चों की परीक्षा थी। कांटी, औराई, कुढ़नी समेत अलग अलग प्रखंड के दर्जनों स्कूलों में पहली पाली की परीक्षा में बड़ी संख्या में बच्चे चिट पुर्जा के साथ नकल करते हुए धरे गए। शिक्षकों ने जब जवाब देखा तो एक-एक जवाब हूबहू प्रश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.