गाज़ियाबाद, दिसम्बर 13 -- मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित टीआरएम पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद समारोह हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान और विशिष्ट अतिथि विधायक मंजू शिवाच रहीं। छात्रों ने चार युगों की यात्रा-अतीत से वर्तमान तक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सतयुग से कलयुग तक मानवीय मूल्यों एवं सामाजिक परिवर्तनों को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया। ब्लीड ब्लू चैंपियन भी हुई। छात्रों ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर छात्रों का हौसला बढ़ाया। मौके पर गौरव माहेश्वरी, राधिका माहेश्वरी, प्रधानाचार्य रजनी ओहरी, नरेंद्र माहेश्वरी, कुमोद माहेश्वरी, अंकुर माहेश्वरी, आशीष माहेश्वरी, संजीव माह...