बेगुसराय, दिसम्बर 19 -- बरौनी। महमाना नॉलेज हेरिटेज स्कूल परिसर में शुक्रवार को वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक व मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना था। इस दौरान दौरान सैक रेस, 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, जेबलिन थ्रो, खो-खो, रिले रेस, टग ऑफ वॉर, बैलेंस द बॉल, कबड्डी व क्रिकेट सहित कई खेल प्रतियोगिताएं हुईं। मौके पर मुख्य अतिथि संजीव कुमार सिंह, कैप्टन राजेश कुमार चौरसिया, दीपक कुमार, आनंद कुमार, राजीव कमल सिन्हा, सुकेशी कुमारी, गौरव मिश्र आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...