रुद्रप्रयाग, दिसम्बर 17 -- अनूप नेगी मैमोरियल पब्लिक स्कूल गुलाबराय रुद्रप्रयाग का तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शुभारंभ हो गया। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने रिबन काटकर खेल महोत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर स्कूल के नर्सरी, यूकेजी से लेकर इंटर तक के सभी छात्र-छात्राएं विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्यालय स्थित गुलाबराय मैदान में बुधवार को शुरू हुए खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेल में प्रतिभाग करना चाहिए। यह शाररिक रूप से स्वस्थ रखता ही है साथ ही खेल से मानसिक लाभ भी मिलता है। हमें अपने जीवन में नियमित खेल को सुचारु रखना चाहिए। आज के मोबाइल के दौर में बच्चे खेल से विमुख हो रहे हैं यह चिंतनीय है...