मुजफ्फर नगर, मार्च 27 -- होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कालेज परिसर में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2024-25 का समापन हुआ। समापन अवसर पर विद्यालय के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। वार्षिक खेल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम का शुभारंभ महामृत्युन्जय सेवा मिशन के अध्यक्ष पंडित संजीव शंकर, जिला पंचायत सदस्य सचिन करानिया, प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया व चैयरमेन रीटा दहिया, राजेश कौशिक, अखिल जैन, सचिन शर्मा, उपदेश करानिया ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। बैडमिन्टन में प्रथम स्थान बालिका वर्ग में अंशिका, प्रिया द्वितीय स्थान पर खुशी, जोया, तृतीय स्थान पर वैष्णवी व खुशी रही। बालक वर्ग में शिव, रिहान, मोनू, कैरम में स्नेहा, अवन्तिका, आफिया, जिया, विधि, सोनाक्षी, वंशिका, तनु ने बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.