सीतापुर, फरवरी 24 -- सीतापुर, संवाददाता। सीतापुर शिक्षा संस्थान समूह की त्रिदिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि व संस्थान की सचिव डॉ. सुमन मेहरोत्रा ने फीता काटकर किया। खेल संयोजक आशीष त्रिपाठी व संस्थान के कुलसचिव मनोज शर्मा ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। सचिव ने खेल को शिक्षा का एक अभिन्न अंग बताया। इसे शारीरिक, मानसिक तथा सामाजिक विकास की एक आवश्यक क्रिया बताई। जिससे प्रतिभागियों में सहयोग, संघर्ष, सहकारिता तथा प्रतियोगिता की भावना का सम्यक विकास होता है। प्रतियोगिता के पहले दिन क्रिकेट, वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो आदि खेलों का आयोजन हुआ। जिसमें प्रतियोगी टीमों में सहयोग, संघर्ष के साथ रोमांचकता देखने को मिली। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज कुमार ने किया। निर्णायक के रूप में डॉ. संजय श्रीवास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.