मेरठ, फरवरी 7 -- दौराला। दिल्ली दून हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा स्थित भगवती कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कॉलेज निदेशक डा. दीपक पिपलानी, प्रबंधन समिति के संयम बंसल, ध्रुव रस्तोगी, प्राचार्य संजीव कुमार अग्रवाल ने समापन दिवस की खेल प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ किया। समापन दिवस पर बैडमिंटन, कबड्डी, दौड़, वालीबॉल, खो-खो और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित की। बैडमिंटन में सुभाष टीम प्रथम, नेहरू टीम द्वितीय, कबड्डी में तिलक टीम प्रथम, वॉलीबॉल में टाईगर प्रथम, खो-खो में मयूर टीम प्रथम, महिला दौड़ में इशा प्रथम, सुरभि द्वितीय और पुरुष दौड़ में तनिष्क प्रथम, शाश्वत द्वितीय, मनोरंजक म्यूजिकल चेयर ...