सहारनपुर, फरवरी 12 -- राजकीय मॉडल महाविद्यालय कपूरी गोविंदपुर में वार्षिक क्रीड़ा समारोह में आयोजित इंडोर प्रतियोगिताओं में टेबिल टेनिस, शतरंज एवं कैरम बोर्ड के रोमांचक मुकाबलों में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। क्रीड़ा समारोह का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। छात्रा वर्ग के टेबिल टेनिस में पायल, खुशी एवं खुशी अव्वल रहे। शतरंज में मानसी, सुहानी एवं अतीशा ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि कैरम में स्वाति, शिवानी व साक्षी विजयी रहे। जबकि छात्र वर्ग में गुरमीत ने तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि खेल छात्रों के समग्र विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इनडोर खेल छात्रों की मानसिक तीक्ष्णता बढ़ाते हैं। क्रीड़ा प्रभारी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.