हल्द्वानी, दिसम्बर 27 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। लिटिल फ्लावर स्कूल का वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव शिव गौरी बैंक्वेट हॉल लालडांठ में मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने मार्च पास्ट से मन मोहा। वेलकम डांस, योग प्रदर्शन, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बैलेंस रेस, सुई-धागा रेस, बोरा रेस, बैलून रेस में भी प्रतिभा दिखाई। इसमें गांधी सदन प्रथम, टैगोर सदन दूसरे, नेहरू सदन तीसरे स्थान पर रहा। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश पाल, दर्जाधारी रेनू अधिकारी, मंत्री नवीन वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता, सिंधिया स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीण रौतेला, विजयपाल, हर्षवर्धन पांडे ने उद्धाटन किया। प्रधानाचार्य शांति जीना ने सभी का धन्यवाद अदा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.