दुमका, दिसम्बर 11 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखण्ड - जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, दुमका में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन का दूसरा दिन कई खेलों का आयोजन किया गया। वार्षिक आयोजन 10 से 12 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय आयोजन में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स शामिल हैं। विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र राजहंस ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को खेल के महत्व को समझाने और उनकी प्रतिभा को निखारना है। दूसरे दिन के आयोजन में छात्रों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...