बुलंदशहर, दिसम्बर 11 -- नगर के बीडीएम पब्लिक स्कूल में चल रहे वार्षिक खेल उत्सव का गुरुवार को समापन किया गया। समापन समारोह में खेल मैदान में बच्चों का उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था। विभिन्न खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य ने ट्रॉफी, स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर पूरे दिन खेल घोषणाओं, तालियों और उत्साहपूर्ण नारों से गूंजता रहा। समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य शरद शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के बाद भगत, टैगोर, बोस और गांधी सदन के खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। खेल मैदान में अनुशासित कदमताल और परेड ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया। वार्षिक खेल उत्सव में एथलेटिक्स से लेकर टीम स्पोर्ट्स त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.